बुधवार, जनवरी 15, 2020

वार्षिक संगीतमाला 2019 Top 20 : ये आईना है या तू है, जो रोज़ मुझको सँवारे Ye Aaina Hai..

वार्षिक संगीतमाला की सत्रहवीं पायदान पर वो नग्मा जिसके गीतकार और संगीतकार की उपस्थिति पिछले साल के गीतों में बेहद कम रही। जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ अमाल मलिक और इरशाद कामिल की। याद कीजिए 2015 और 2016 के साल अमाल मलिक एम एस धोनी, एयर लिफ्ट, नूर व रॉय जैसी फिल्मों के साथ चर्चा में बड़ी तेजी से आए थे। पिछले तीन सालों में उन्होंने मात्र दर्जन भर गीत किए हैं। एक तो उनकी दिक्कत ये रही कि उन्हें अपना ज्यादा काम मल्टी कम्पोजर फिल्मों में मिला और दूसरे उनसे जिस विविधता की उम्मीद थी उसमें वो पूरी तरह सफल नहीं हुए।

इस साल उनके गीत दे दे प्यार दे और बदला में सुनाई दिए पर जिस गीत ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं वो था कबीर सिंह का ये आईना है या तू है। एक बड़ी ही मुलायम सी रचना जिसे इरशाद ने अपने प्यारे लफ्जों से एक अलग मुकाम पर पहुँचा दिया।


अमाल को इस गाने के लिए निर्देशक संदीप वांगा द्वारा यही कहा गया कि आपको मुझे कुछ बताना नहीं है बस आप फिल्म की परिस्थिति देख लीजिए जहाँ इस गाने को आना है। अमाल ने अर्जुन रेड्डी ने पहले भी देखी थी। ये गीत फिल्म में तब आता है जब कबीर सिंह का ब्रेक अप हो चुका रहता है और वो पशोपेश में हैं कि अपने प्यार से छिटक जाने के ग़म में डूबा रहे या फिर ज़िंदगी में आगे बढ़े। संदीप ने इतना जरूर कहा था कि तुम्हें ये गाना लिखते समय कबीर सिंह को भूल जाना है। याद रखना है तो उस लड़की को जिसके जीवन में कबीर आया है। उसके लिए प्यार के क्या मायने हैं ये सोचना।

अमाल कहते हैं कि वैसे तो लड़कियाँ बड़ी जटिल होती हैं पर मैंने ये चुनौती इरशाद भाई पर छोड़ दी बस उन्हें ये कहते हुए कि आपको प्यार, इश्क़, मोहब्बत जैसे शब्दों से हटकर अपनी बात रखनी है। इरशाद तो ख़ैर धुरंधर हैं ही खिलाड़ी हैं इस ज़मीं के। . रच दिया उन्होंने ये  मुखड़ा 

ये आईना है या तू है, जो रोज़ मुझको सँवारे?
इतना लगी सोचने क्यूँ मैं आज-कल तेरे बारे

पिछले साल लैला मजनूँ के गीतों से रिझाने वाले इरशाद कामिल भी अमाल की तरह इस साल कबीर सिंह के आलावा अपनी दूसरी फिल्म भारत में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके पर इस गीत में उन्हें मौका मिला अपनी लेखनी की धार दिखाने का और नतीजे में निकली ऐसी खूबसूरत पंक्तियाँ

तू झील खामोशियों की
लफ़्ज़ों की मैं तो लहर हूँ
एहसास की तू है दुनिया
छोटा सा मैं एक शहर हूँ

गीत का अंत भी बड़े मोहक अंदाज़ में किया है उन्होंने ये कहते हुए

सीने पे मुझको सजा के, जो रात सारी गुज़ारे
तो मैं सवेरे से कह दूँ "मेरे शहर तू ना आ, रे"

संगीतमाला के पिछले गीत की तरह ही इस गीत को गाया है श्रेया घोषाल ने। पिछले गीत जैसी शास्त्रीय बंदिश हो या इस गीत की विशुद्ध रूमानियत श्रेया की आवाज़ उसके साथ पूरा न्याय करती है। इस गीत की रिकार्डिंग ने श्रेया ने बीस मिनटों में ही खत्म कर दी। इस साल उनके तीन गीत इस संगीतमाला में हैं। दो गीत तो अब आपने सुन लिए। उनका गाया तीसरा गीत जरूर आपमें से बहुतों के लिए अनसुना होगा। तो इंतज़ार कीजिए उस गीत का और फिलहाल सुनिए कबीर सिंह का ये बोल प्रधान गीत जो अपनी लय में कम से कम संगीत के बीच कानों में बहता सा चला आता है।

पर्दे पर इस गाने को फिल्माया गया है शाहिद कपूर और निकिता दत्ता पर !


वार्षिक संगीतमाला 2019 
01. तेरी मिट्टी Teri Mitti
02. कलंक नहीं, इश्क़ है काजल पिया 
03. रुआँ रुआँ, रौशन हुआ Ruan Ruan
04. तेरा साथ हो   Tera Saath Ho
05. मर्द  मराठा Mard Maratha
06. मैं रहूँ या ना रहूँ भारत ये रहना चाहिए  Bharat 
07. आज जागे रहना, ये रात सोने को है  Aaj Jage Rahna
08. तेरा ना करता ज़िक्र.. तेरी ना होती फ़िक्र  Zikra
09. दिल रोई जाए, रोई जाए, रोई जाए  Dil Royi Jaye
10. कहते थे लोग जो, क़ाबिल नहीं है तू..देंगे वही सलामियाँ  Shaabaashiyaan
11 . छोटी छोटी गल दा बुरा न मनाया कर Choti Choti Gal
12. ओ राजा जी, नैना चुगलखोर राजा जी  Rajaji
13. मंज़र है ये नया Manzar Hai Ye Naya 
14. ओ रे चंदा बेईमान . बेईमान..बेईमान O Re Chanda
15.  मिर्ज़ा वे. सुन जा रे...वो जो कहना है कब से मुझे Mirza Ve
16. ऐरा गैरा नत्थू खैरा  Aira Gaira
17. ये आईना है या तू है Ye aaina
18. घर मोरे परदेसिया  Ghar More Pardesiya
19. बेईमानी  से.. 
20. तू इतना ज़रूरी कैसे हुआ? Kaise Hua
21. तेरा बन जाऊँगा Tera Ban Jaunga
22. ये जो हो रहा है Ye Jo Ho Raha Hai
23. चलूँ मैं वहाँ, जहाँ तू चला Jahaan Tu chala 
24.रूह का रिश्ता ये जुड़ गया... Rooh Ka Rishta 
Related Posts with Thumbnails

4 टिप्पणियाँ:

Pratima Sharan on जनवरी 16, 2020 ने कहा…

Meri list me no one song h ye 😁😁😁

Manish Kumar on जनवरी 16, 2020 ने कहा…

कोई खास वज़ह इसके पहले नंबर पर होने की ?

Santosh Singh on जनवरी 16, 2020 ने कहा…

यह गीत तो छूट ही गया था। शुक्रिया ध्यान आकर्षित कराने के लिये !

Manish Kumar on जनवरी 16, 2020 ने कहा…

Santosh इस गीत का उतना प्रमोट नहीं किया गया क्यूँकि ये फिल्म की सहायक नायिका पर फिल्माया गया था पर है ये प्यारा नग्मा ! :

 

मेरी पसंदीदा किताबें...

सुवर्णलता
Freedom at Midnight
Aapka Bunti
Madhushala
कसप Kasap
Great Expectations
उर्दू की आख़िरी किताब
Shatranj Ke Khiladi
Bakul Katha
Raag Darbari
English, August: An Indian Story
Five Point Someone: What Not to Do at IIT
Mitro Marjani
Jharokhe
Mailaa Aanchal
Mrs Craddock
Mahabhoj
मुझे चाँद चाहिए Mujhe Chand Chahiye
Lolita
The Pakistani Bride: A Novel


Manish Kumar's favorite books »

स्पष्टीकरण

इस चिट्ठे का उद्देश्य अच्छे संगीत और साहित्य एवम्र उनसे जुड़े कुछ पहलुओं को अपने नज़रिए से विश्लेषित कर संगीत प्रेमी पाठकों तक पहुँचाना और लोकप्रिय बनाना है। इसी हेतु चिट्ठे पर संगीत और चित्रों का प्रयोग हुआ है। अगर इस चिट्ठे पर प्रकाशित चित्र, संगीत या अन्य किसी सामग्री से कॉपीराइट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचित करें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

एक शाम मेरे नाम Copyright © 2009 Designed by Bie