बुधवार, दिसंबर 11, 2019

वार्षिक संगीतमाला 2019 : हिंदी फिल्मी गीतों में क्या रही आपकी इस साल की पसंद ? Top 25 Bollywood Songs of 2019

एक  शाम मेरे नाम पर वक़्त आ गया है इस साल की वार्षिक संगीतमाला का जिसमें चुने जाएँगे हर साल की तरह इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों के मेरे पच्चीस पसंदीदा गीत। सोलह साल से चल रही इस संगीतमाला की शुरुआत के बारे में पिछले कई दिनों से श्रोताओं के सवाल आने शुरु हो गए हैं कि इस बार की संगीतमाला कब शुरु होगी। संगीतमाला तो हर नए साल में एक जनवरी से शुरु होती है और इस साल भी होगी।

इस साल रिलीज़ हुई सारी फिल्मों के गीतों को सुन चुकने के बाद मैंने तो लगभग अपनी राय कायम कर ली है और उसे यहाँ हर साल की तरह से सिलसिलेवार ढंग से प्रस्तुत भी करूँगा पिछले साल की तरह इस बार भी मुझे उत्सुकता है ये जानने की कि इस साल आपने किन गीतों को पसंद किया?

तो बताइए मुझे इस साल के फिल्मी गीतों में अपनी पसंद । आप अधिकतम पच्चीस गीतों की पसंद बता सकते हैं। जिस किसी की पसंद मुझसे सबसे ज्यादा मिलेगी उसे मिलेगा एक शाम मेरे नाम की तरफ से एक छोटा सा तोहफा...। अभी से लेकर 25 दिसंबर तक आप अपनी पसंद मुझे बता सकते हैं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में। हर एक गीत के बारे में बताते हुए उसका मुखड़ा और फिल्म का नाम अवश्य लिखें। याद रहे गीत 2019  में रिलीज़ हुई फिल्मों से ही होने चाहिए। :)

इस साल यानी  2019  में करीब एक सौ के करीब  फिल्में रिलीज हुई जिनकी पूरी सूची आप यहाँ देख सकते हैं। 



वर्ष 2018 की संगीतमाला के सितारों की चर्चा अलग से यहाँ पर हुई थी। नए पाठकों को जिन्हें एक शाम मेरे नाम की वार्षिक संगीतमालाओं के बारे में जानकारी नहीं है वो पिछली संगीतमालाओं से यहाँ गुजर सकते हैं..

26 टिप्‍पणियां:

  1. Sumit, Pratima अब आप सब की पसंद जानने का इंतज़ार है :)

    जवाब देंहटाएं
  2. एलबम का गीत पसन्द आया हो तो ?

    जवाब देंहटाएं
  3. Kanchan Singh Chouhan वो भी बताइए, जानना अच्छा लगेगा। वैसे मेरी इस संगीतमाला के सारे गीत फिल्मों से हैं।

    जवाब देंहटाएं
  4. मेरी लिस्ट तैयार है भाई। दो चार दिन में पोस्ट कर दूंगा।

    जवाब देंहटाएं
  5. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  6. इंतजार रहेगा अरविंद ! :)

    जवाब देंहटाएं
  7. कुछ गाने बिल्कुल शुरू साल के और फ़िर कुछ बिल्कुल साल के अंत में। एक फ़िल्म बीच में आई जिसके गाने पसन्द आये। बाकी वही कि नए गाने शोर मचाते ज़्यादा लगते हैं।
    तो साल के शुरुआत में जो गीत अच्छे लगे वो थे मणिकर्णिका के गीत
    1. मैं रहूँ या ना रहूँ भारत ये रहना चाहिए (इसे तो साल के सबसे प्रिय गीतों में रखूँगी)
    2. बोलो कब प्रतिकार करोगे
    और
    3. डंकिला (इसे सो सो ही कहूँगी लेकिन पार्टी सॉंग के लिए अच्छा था तो कई बार झूमा गया इसलिए शामिल करना ज़रूरी है)
    फिर दूसरी फिल्म भी जो साल के लगभग आरम्भ की ही थी, 'केशरी' के गीत
    1. माही मैनु छड्यो ना (ये भी साल के बेहतरीन गीतों में मानती हूँ मैं)
    2. तेरी मिट्टी में मिल जावाँ
    कलंक फ़िल्म भले बॉक्स ऑफिस पर कुछ नहीं कर पाई लेकिन इस फ़िल्म के कई गीत अच्छे लगे-
    1. 'घर मोरे परदेसिया' का संगीत प्यारा है
    2. 'बाकी सब फर्स्ट क्लास है' सो सो है लेकिन सुनने में ठीक लगता है।
    3. 'कलंक नहीं इश्क़ है काजल पिया' इस बात में कुछ ख़ास काशिश है।
    4. 'सईंया मेरा, ऐरा-गैरा-नत्थूखैरा' डांस के लिए मस्त गीत है।
    'भारत' फ़िल्म का 'चाशनी' गीत सो सो था लेकिन कुछ दिन को चढ़ा था ज़ुबान पर।
    'आर्टिकल 15' का गीत 'कहब तो लाग जाई धक्क से' यद्यपि फॉक में और जेएनयू के स्टूडेंट्स में सुना हुआ था लेकिन अच्छा है तो है।
    'मलाल' का 'आई शप्पथ' एक आध बार सुनने के लिए ठीक था तो पसन्द में ले लिया
    'छिछोरे' फ़िल्म का 'कभी तो खैरियत पूछो' के लिरिक्स काफ़ी अच्छे लगे।
    साल जाते-जाते 'मर जावाँ' का गीत 'बहुत आयीं-गईं यादें, मग़र इस बार तुम्हीं आना' के लिरिक्स प्यारे लगे
    और अभी अचानक किसी रोज़ सुना 'मोतीचूर चकनाचूर' का गीत ' छोटी-छोटी गल दा बुरा ना मनाया कर' दिल को बहुत भाया।
    और इन सब पर भारी एक गीत जो हमने रिपीट मोड पर बार-बार सुना और जाने क्यों सुना क्योंकि उसके लिरिक्स के साथ इमोशन ऐसे कोई जुड़े भी नहीं थे लेकिन कुछ तो उस आवाज़ की खासियत थी क्योंकि किसी और की आवाज़ में वह गीत उतना मज़ा ही नहीं दे रहा था। वो गीत है फ़िलहाल एलबम का
    'कुछ ऐसा कर कमाल कि तेरा हो जाऊँ,
    मैं किसी और का हूँ फ़िलहाल कि तेरा हो जाऊँ' :)
    इस तरह इस साल के 16 गीत मेरी पसंद के। ऐसा इसलिए भी हो पाया कि शुरू से थोड़ी-बहुत नज़र भी रखी गयी रिलीज़्ड गीतों पर, पिछली साल की प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए।

    जवाब देंहटाएं
  8. Kanchan शुक्रिया इतनी तफ़सील से बताने के लिए। आपके पास अभी भी वक़्त है नौ गीत और जोड़ने का! पिछली बार का अनुभव है कि जिन्होंने पच्चीस गीत की सूची दी वो ही विजेता हुए।

    जवाब देंहटाएं
  9. ख़ैर अब जो पसन्द आये वो गीत लिख दिए गए। इससे आगे बढ़ना गणित लगाना होगा। और गणित लगा पाते नहीं

    जवाब देंहटाएं
  10. एक अल्बम से अधिकतम कितने गीत ले सकते हैं सर? मेरी लिस्ट में कुल गीत भी 25 से अधिक हो रहे हैं! 25 से अधिक चुन सकते हैं?

    जवाब देंहटाएं
  11. Manish एक फिल्म से चाहे जितने गीत ले लो पर कुल जोड़ पच्चीस तक ही पहुँचना चाहिए।

    जवाब देंहटाएं
  12. 1. मैं लड़ जाना... उरि-द सर्जिकल स्ट्राइक
    2. मंज़र है ये नया... ,,
    3. बह चला... ,,
    4.भारत ये रहना चाहिए... मणिकर्णिका-झाँसी की रानी
    5. दुनिया... लुक्का-छुपी
    6. तेरी मिट्टी... केसरी
    7. वे माही... ,,
    8. घर मेरे परदेसिया... कलंक
    9. कलंक नहीं... ,,
    10.चले आना... दे दे प्यार दे
    11.चाशनी... भारत
    12.बेख्याली... कबीर सिंह
    13.तुझे कितना चाहने.. ,,
    14.तेरा बन जाऊंगा... ,,
    15.कहब त लग जाई धक् से... आर्टिकल 15
    16.जुग्राफियाँ... सुपर 30
    17.शाबाशियां... मिशन मंगल
    18. ख़ैरियत... छिछोरे
    19. इक मुलाकात... ड्रीम गर्ल
    20. घुंघरू... वार
    21.आसमां ऊँचा है मेरा... साँड़ की आँख
    22.ज़िन्दगी... बाला
    23.छोटी छोटी गल... मोतीचूर चकनाचूर
    24. मन में शिवा... पानीपत
    25. नैना लड़े... दबंग 3

    जवाब देंहटाएं
  13. सर, मैंने अपनी लिस्ट भेज दी है।मुझे सरताज गीत "तेरी मिट्टी..." लगती है। "कबीर सिंह" "कलंक" इस साल के सबसे बेहतरीन अल्बम में आ सकते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  14. शुक्रिया अपनी पसंद से अवगत कराने के लिए Manish

    जवाब देंहटाएं
  15. ये रही मेरी 25 गानों की लिस्ट। पूरे साल जो गाने पसंद आए उनकी एक लिस्ट बनता रहा Gaana APP पर। जिनकी संख्या 45 तक पहुंच गई थी। मुश्किल तब हुई जब 45 से 25 करने थे।
    कई गानों को इस लिए हटाया क्युकी वो remade थे। सिर्फ एक गाने को रखा है जोकि पंजाबी song का रीमेक है। कुछ बहुत पॉपुलर गाने निकालने पड़े और कई गाने ऐसे रखे है जो जोकि ज्यादा पॉपुलर नहीं थे।

    25. नैना ना मार ( सोनचिरैया)
    गायक:- सुखविंदर सिंह, रेखा भारद्वाज

    24.खोया रहूं तुझमें( बटालियन 604)
    गायक:- जावेद अली

    23. ओरे चंदा (72 ऑवर्स)
    गायक:- श्रेया घोषाल, सुजॉय बॉस

    22.बह चला ( उरी)
    गायक:- यासर देसाई

    21.दुनिया ( लुका छिपी)
    गायक :- अखिल, ध्वनि भानुशाली

    20. चले आना (दे दे प्यार दे)
    गायक:- अरमान मलिक

    19.ये आईना ( कबीर सिंह)
    गायक:- श्रेया घोषाल

    18.वो दिन (छिछोरे)
    गायक:- तुषार जोशी

    17. ओ बंदेया ( उजड़ा चमन)
    गायक:- यासर देसाई

    16. वल्ला वल्ला (पागलपंती)
    गायक:- नक्श अज़ीज़, नीति मोहन

    15. राजाजी (मणिकर्णिका)
    गायक:- प्रतिभा बघेत

    14. तुम ही आना ( मरजावा)
    गायक: जुबिन नौटियाल

    13. औलिया ( हम चार)
    गायक:- आतिफ असलम

    12.भारत ( मणिकर्णिका)
    गायक:- शंकर महादेवन

    11. तेरा बन जाऊंगा ( कबीर सिंह)
    गायक:- अखिल सचदेवा, तुलसी कुमार

    10. क्यू दिल मेरा ( पहाड़गंज)
    गायक:- मोहित चौहान

    9.तुम बेपनाह( 72ऑवर्स)
    गायक:- मोहित चौहान, प्रियंका

    8. सोनचिरैया ( सोनचिरैया)
    गायक:- रेखा भारद्वाज

    7. घर मोरे परदेसिया ( कलंक)
    गायक:- श्रेया घोषाल

    6. आवारा (दबंग3)
    गायक:- सलमान अली, मुस्कान

    5.वे माही (केसरी)
    गायक:- अरिजीत सिंह, असीस कौर

    4. हाय रे फरेबी(706)
    गायक:- प्रथा खांडेकर

    3.वाको नाम फकीर( फकीर ऑफ वेनिस)
    गायक:- ए आर रहमान

    2. चिटिए ( एक लड़की को देखा)
    गायक:- कंवर ग्रेवाल

    1.तेरी मिट्टी( केसरी)
    गायक :- बी प्राक


    जवाब देंहटाएं
  16. अरविंद आपकी इस सूची से इतना तो तय है कि आपने इस साल की फिल्मों के गीतों को लगातार सुना है। बहुत बहुत शुक्रिया मुझे अपनी पसंद बताने के लिए।

    जवाब देंहटाएं
  17. Update 20.12.2019 : वार्षिक संगीतमाला के लिए आपकी पसंद की जो फेरहिस्त ब्लॉग, फेसबुक और मेल पर मिली है उसमें अब तक आपकी व मेरी पसंद के मेल का आँकड़ा दस के नीचे है। मतलब अगर अब भी अगर आपने दस गीतों की पसंद मिला ली तो आपका इनाम पक्का। पच्चीस दिसंबर से पहले पहले अपनी पसंद बताएँ और एक शाम मेरे नाम की इस वार्षिक संगीतमाला के सहभागी बनें

    जवाब देंहटाएं
  18. मनीष जी मेरी लिस्ट बहुत बड़ी नहीं है, बस उरि और केसरी के गीतों का नाम लेना चाहूंगी। इसके अलावा मरजावॉं का "मगर इस बार तुम्हीं आना" भी अच्छा है... बाकी आपकी संगीतमाला का इंतजार है, उम्मीद है कि आप इस बार भी बहुत अच्छे गाने लेकर आएंगे

    जवाब देंहटाएं
  19. 1.कलंक-कलंक
    2.ओ माही-केशरी
    3.ख़ैरियत-छिछोरे
    4.बेख्याली-कबीर सिंह
    5.नैना लड़े-दबंग 3
    6.दिल में हो तुम-व्हाई चीट इंडिया
    7.जियोग्राफीया-सुपर 30
    8.तुझे कितना चाहने-कबीर सिंह
    9.घर मोरे परदेसिया-कलंक
    10.कल की ही बात हो-छिछोरे
    11.तेरी मिट्टी-केशरी
    12.दिल ही तो है-द स्काई इज़ पिंक
    13.आसमां-सांढ़ की आँख
    14.कत्थई कत्थई-मलाल
    15.ट्रेन सॉन्ग-गली बॉय
    16.चासनी-भारत
    17.कन्ना रे कन्ना-मेरे प्यारे प्राइममिनिस्टर
    18.तुम ही आना-मारजावां
    19.भारत-मणिकर्णिका
    20.लड़ जाना-उरी
    21.तू लौंग मैं इलायची-लुक्का छुपी
    22.कोका कोला-लुक्का छुपी
    23.अपना टाइम आएगा-गली बॉय
    24.दिल का टेलीफोन-ड्रीम गर्ल
    25.मेरे सोन्या-कबीर सिंह

    जवाब देंहटाएं
  20. 1.ये आईना है या तू है-कबीर सिंह
    2.तेरी मिट्टि में-केसरी
    ३.तुझे कितना चाहने लगे हैं- कबीर सिंह
    4.कलंक - कलंक
    5.जिन्दगी -उरी
    6.मैं किसी और का हूँ फिलहाल -फिलहाल
    7.तुम ही आना- मरजावां
    8.जोग्राफिया-सुपर 30
    9.विजयी भव- मणिकर्णिका
    10.फकीरा - स्टूडेंट ऑफ द ईयर
    11.थोड़ी जगह - मरजावां
    12.एक लड़की ko देखा-एक लड़की को देखा
    13.चिठ्ठिये- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
    14.वे माही- केसरी
    15.तेरी नज़रों से - ये तेरे दो नैना
    16.धीमे धीमे- पति पत्नी और वो
    17.तुम बेपनाह-72 hours
    18.दिल मे हो तुम- why cheat india
    19.मुझे छोड़कर जब-जानी वे
    20.बेख्याली -कबीर सिंह
    21.तेरा हुआ - लव यात्री
    22.खुदा हाफिज- the body
    22.खैरियत-छिछोरे
    23.पल पल दिल के पास-पल पल दिल के पास
    24.एक मुलाकात- ड्रीम गर्ल
    25.आंखों में आंसू- एक हसीना थी एक दीवाना था

    जवाब देंहटाएं
  21. Sharan Pratima

    सिर्फ इस साल रिलीज़ होने वाली फिल्मों के गीत लेने थे।
    6.मैं किसी और का हूँ फिलहाल -फिलहाल
    15.तेरी नज़रों से - ये तेरे दो नैना
    21.तेरा हुआ - लव यात्री
    25.आंखों में आंसू- एक हसीना थी एक दीवाना था
    इनकी जगह कोई और गीत रखना हो तो रखो

    जवाब देंहटाएं
  22. toh lijiye...thoda bizzi ho Gaye the ji..
    Kalank nahi, ghungroo, apna time ayega, mahi from kesari, khairiyat, Tum hi aana, Meri rahein, tujhe kitna chahne, bekhayali, Aaina, main rahun ya, Bharat ye rahna chahiye

    Article 15 ka intezaari..URI ka manzar hai yeh...Jugrafiya...choti choti gal...par Kabir Singh ke sabhi geet bade pasand aaye khaaskar Aaina

    iss saal kaafi Gaane na sun sake, exams aur phir admissions ke chakkar mein October Tak saal Yun nikal gaya

    जवाब देंहटाएं
  23. 6.Awara dil mera- dabang 3
    15 Mana dil- good news
    21.Sapna hai sach hai- panipat
    25 Naina lade k lade- dabang 3.

    जवाब देंहटाएं
  24. इस साल का सबसे प्यारा गीत कलंक का घर मोरे परदेसिया है उसके बाद कलंक फिल्म के ही इश्क है काजल पिया, दिल मेरा चाहे जब भी तू आए और बाकी सब फर्स्ट क्लास है।
    फिर केसरी का तेरी मिट्टी
    उरी का मै लड़ जाना, बह चला और मंजर है ये नया है
    मणिकर्णिका का भारत ये रहना चाहिए भी बहुत अच्छा गाना है

    जवाब देंहटाएं