रविवार, दिसंबर 29, 2019

वार्षिक संगीतमाला 2019 Top 30 : ओ माँ याद आती हो O Maa from RAW

सुन रहा है ना तू और तू है कि नहीं जैसे गीतों से युवाओं के दिल में स्थान बनाने वाले अंकित तिवारी पिछले तीन चार सालों से बतौर गायक उतना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं। इसकी एक वज़ह ये भी रही कि उन्होंने ज्यादातर रूमानी गीतों तक अपनी आवाज़ को सीमित रखा और उनकी धुनों की रंगत भी बहुत कुछ एक जैसी रही। इस साल उनके तीन एकल गीतों में सबसे जानदार नग्मा रहा फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर का जहाँ वो अपनी पहचान से अलग किस्म का गीत गाते सुनाई दिए।  

माँ को याद करते हुए इस गीत को सुनकर मेरे ज़हन में सबसे पहले शंकर महादेवन का तारे ज़मीं के लिए गाया हुआ माँ मेरी माँ याद आ गया।


अंकित तिवारी  और गीतकार प्रिंस दुबे की जोड़ी इस गीत को उस ऊँचाई तक तो नहीं ले जाती पर इतना जरूर है कि गीत खत्म होते होते आँखों के कोर नम जरूर हो जाते हैं। वैसे भी माँ को याद करता कोई भी गाना भावुक तो कर ही देता है।

अंकित अपनी आवाज़ का दर्द श्रोताओं तक पहुँचाने में सफल रहे हैं। मुखड़े के पहले बाँसुरी और अंतरों के बीच तार वाद्यों के बीच बजता सरोद गीत की गंभीरता को उभारता है। आज जैसा शोर गीतों में झलकता है उसे देखते हुए ऐसी संवेदनशीलता कानों को सुकून जरूर देती है।

तो आइए सुनते हैं अंकित को उन्हीं द्वारा संगीत निर्देशित इस गीत में।



धूप जब सताये
आँचल से ढक लेती हो
चोट जब भी आये
संग मेरे रो देती हो
तावीज़ जो मैं निकाल दूँ
परेशान हो जाती हो तुम
किसी की बुरी नज़र लग जायेगी
प्यार से बताती हो तुम
ओ माँ याद आती हो
ओ माँ याद आती हो
ओ माँ याद आती हो
कहना तेरा जो ना मानूँ
इक अजीब सा दर्द होता है
आँखें भले ही ना रोयें
पर दिल ये मेरा रोता है
मुझे भी फिकर तेरी है माँ
पर मैं कहता नहीं
तेरा यूँ चुप रहना माँ
अच्छा मुझे लगता नही
ओ माँ याद आती हो

 

वार्षिक संगीतमाला 2019 
01. तेरी मिट्टी Teri Mitti
02. कलंक नहीं, इश्क़ है काजल पिया 
03. रुआँ रुआँ, रौशन हुआ Ruan Ruan
04. तेरा साथ हो   Tera Saath Ho
05. मर्द  मराठा Mard Maratha
06. मैं रहूँ या ना रहूँ भारत ये रहना चाहिए  Bharat 
07. आज जागे रहना, ये रात सोने को है  Aaj Jage Rahna
08. तेरा ना करता ज़िक्र.. तेरी ना होती फ़िक्र  Zikra
09. दिल रोई जाए, रोई जाए, रोई जाए  Dil Royi Jaye
10. कहते थे लोग जो, क़ाबिल नहीं है तू..देंगे वही सलामियाँ  Shaabaashiyaan
11 . छोटी छोटी गल दा बुरा न मनाया कर Choti Choti Gal
12. ओ राजा जी, नैना चुगलखोर राजा जी  Rajaji
13. मंज़र है ये नया Manzar Hai Ye Naya 
14. ओ रे चंदा बेईमान . बेईमान..बेईमान O Re Chanda
15.  मिर्ज़ा वे. सुन जा रे...वो जो कहना है कब से मुझे Mirza Ve
16. ऐरा गैरा नत्थू खैरा  Aira Gaira
17. ये आईना है या तू है Ye aaina
18. घर मोरे परदेसिया  Ghar More Pardesiya
19. बेईमानी  से.. 
20. तू इतना ज़रूरी कैसे हुआ? Kaise Hua
21. तेरा बन जाऊँगा Tera Ban Jaunga
22. ये जो हो रहा है Ye Jo Ho Raha Hai
23. चलूँ मैं वहाँ, जहाँ तू चला Jahaan Tu chala 
24.रूह का रिश्ता ये जुड़ गया... Rooh Ka Rishta 

8 टिप्‍पणियां:

  1. Shabd dil ki gahrayi chhune me kamyaab. N shabd sunne tak ki yatra ka shrey ap... Schchha varnan

    जवाब देंहटाएं
  2. जी हर माँ और बच्चे के दिल को जरूर छुएगा ये नग्मा।

    जवाब देंहटाएं
  3. जब ऐसा आलम उन गीतों का है,जो टॉप 25 में नहीं है। तो जनाब टॉप गीतमाला का कैसा होगा। वैसे अभी तक 4 में से 2 अंक ही प्राप्त हुवे है

    जवाब देंहटाएं
  4. अरविंद जैसा मैं पहले भी कह चुका हूँ कि ये सारे गीत अंत के आधा दर्जन गीतों के समकक्ष हैं और इसीलिए इन गीतों में आपकी पसंद के भी अंक दिए जा रहे हैं। हाँ फिलहाल आप दो अंकों के साथ प्रतिमा शरण के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। :)

    जवाब देंहटाएं
  5. मुझे भी फिकर तेरी है माँ, पर मैं कहता नहीं...!! एकदम से अपने दिल की ही बात लगती है

    जवाब देंहटाएं
  6. Manish ऐसी ही एक पंक्ति तारे ज़मीं पर के गाने में भी थी..यूँ तो मैं बतलाता नहीं पर तेरी परवाह करता हूँ मैं माँ !

    जवाब देंहटाएं