सोमवार, दिसंबर 30, 2019

वार्षिक संगीतमाला 2019 Top 30 : ढूँढ रहा है पंक्षी को दाना Nuskha Tarana

कविता सेठ की आवाज़ आपको कितनी पसंद है? वैसे तो उन्होंने हिंदी फिल्मों में गिनती के गाने ही गाए हैं पर वेक अप सिड के इकतारा की गूँज आज तक दिल में रहती हैं। काकटेल का उनका गाया तु्म्हीं हो बंधु भी बेहद सफल गीत रहा था। उनकी आवाज़ में एक रुहानियत है जो आपके मूड को एकदम से बदल देती  है। 

इस साल उन्होंने एक गाना गाया है फिल्म गॉन केश (Gone Kesh)  के लिए । पहली बार जब मैंने ये गाना सुना तो इसके बोल कुछ खास समझ नहीं आए पर कविता जी की गायिकी का असर ऐसा था कि गाना रिपीट मोड में सुनता रहा। इसी दौरान फिल्म की कहानी से रूबरू हुआ और फिर गीत के बोलों का रहस्य खुलता चला गया।


जैसा कि नाम है गॉन केश एक ऐसी किशोरी की कहानी है जिसके बाल तेजी से झड़ रहे हैं। ये साल की पहली फिल्म थी जिसने गिरते बालों को अपना विषय बनाया। उसके बाद तो ख़ैर उजड़ा चमन और बाला बनी ही। बालों को लेकर लड़कियाँ कितनी सजग होती हैं ये तो हम सभी जानते हैं। समाज ने भी ऐसी कंडिशनिंग कर रखी है कि उनका तेजी से झड़ना किसी भी सामान्य व्यक्ति और खासकर लड़कियों को मानसिक अवसाद में डाल सकता है। ऐसी हालत में बालों को झड़ने से रोकने के लिए तथाकथित शुभचिंतकों द्वारा सुझाए  नुस्खों की बाढ़ आ जाती है और शायद इसीलिए नवोदित संगीतकार कनीश शर्मा ने गीतकार मजाल के साथ जो गीत बनाया उसका नाम ही रख दिया "नुस्खा तराना"।

मैंने पहली बार मजाल के लिखे गीतों को सुना है और बंदे की प्रतिभा का कायल हो गया हूँ। ऐसे कठिन विषय पर इतना खूबसूरत गाना लिखने के लिए वे शाबासी का हक़दार है। गिरते बालों के बीच उदास निराश लड़की की कल्पना उन्होंने कुछ इन शब्दों में की है 

इक काले रेशम के पिंजरे में जिंदा थी, शर्मिंदा थी शर्मिंदा थी
चुभती दवाओं दुवाओं से, कहीं बड़ी दूर हूँ छुपी
बड़ी देर हो चुकी, ढूँढ रहा है पंक्षी को दाना
मन में चला के ये नुस्खा तराना

मजाल ने गिरते बालों की उपमा पक्षी से और नुस्खों के लिए दाने का इस्तेमाल कर गीत का मुखड़ा रचा है कि ढूँढ रहा है पक्षी को दाना...मन में चला के ये नुस्खा तराना। :)

इस गीत को संगीत से सँवारने वाले कनिश शर्मा  जम्मू से ताल्लुक रखते हैं। इस बोल प्रधान गीत के पीछे गिटार की तरंगों की  झनझनाहट या कभी वॉयलिन का स्पर्श मन को सुकून देता है। तो आइए सुनते हैं ये पूरा गीत

 

ज़िंदगी भर ज़िंदगी से हारी हारी
ख्वाबों ने भी माफी मांगी बारी बारी
बेजुबानों सी इन दुकानों सी भरती रही
आँधियों से पर चिंगारी कभी डरती नहीं
आज भी ढूँढ रहा है पंक्षी को दाना
मन में चला के ये नुस्खा तराना
जिंदगी को घुँघरुओं से लगाए चल तू

इक काले रेशम के पिंजरे में जिंदा थी
शर्मिंदा थी शर्मिंदा थी
चुभती दवाओं दुवाओं से कहीं 
बड़ी दूर हूँ छुपी
बड़ी देर हो चुकी
ढूँढ रहा है पंक्षी को दाना...
मन में चला के ये नुस्खा तराना
जिंदगी को अपनी धुन पे नचाए चल तू

मसान वाली श्वेता त्रिपाठी तो याद हैं ना आपको। गॉन केश में भी इस किशोरी की भूमिका में यही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। मुझे तो इस फिल्म के गीतों को सुनने के बाद इसे देखने की इच्छा भी प्रबल हो गयी है। फिल्म में शायद गीत के दूसरे अंतरे का इस्तेमाल नहीं हुआ है।



वार्षिक संगीतमाला 2019 
01. तेरी मिट्टी Teri Mitti
02. कलंक नहीं, इश्क़ है काजल पिया 
03. रुआँ रुआँ, रौशन हुआ Ruan Ruan
04. तेरा साथ हो   Tera Saath Ho
05. मर्द  मराठा Mard Maratha
06. मैं रहूँ या ना रहूँ भारत ये रहना चाहिए  Bharat 
07. आज जागे रहना, ये रात सोने को है  Aaj Jage Rahna
08. तेरा ना करता ज़िक्र.. तेरी ना होती फ़िक्र  Zikra
09. दिल रोई जाए, रोई जाए, रोई जाए  Dil Royi Jaye
10. कहते थे लोग जो, क़ाबिल नहीं है तू.  Shaabaashiyaan
11 . छोटी छोटी गल दा बुरा न मनाया कर Choti Choti Gal
12. ओ राजा जी, नैना चुगलखोर राजा जी  Rajaji
13. मंज़र है ये नया Manzar Hai Ye Naya 
14. ओ रे चंदा बेईमान . बेईमान..बेईमान O Re Chanda
15.  मिर्ज़ा वे. सुन जा रे...वो जो कहना है कब से मुझे Mirza Ve
16. ऐरा गैरा नत्थू खैरा  Aira Gaira
17. ये आईना है या तू है Ye aaina
18. घर मोरे परदेसिया  Ghar More Pardesiya
19. बेईमानी  से.. 
20. तू इतना ज़रूरी कैसे हुआ? Kaise Hua
21. तेरा बन जाऊँगा Tera Ban Jaunga
22. ये जो हो रहा है Ye Jo Ho Raha Hai
23. चलूँ मैं वहाँ, जहाँ तू चला Jahaan Tu chala 
24.रूह का रिश्ता ये जुड़ गया... Rooh Ka Rishta 

Related Posts with Thumbnails

10 टिप्पणियाँ:

Sumit on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

ढूंढ रहा है पंक्षी को दाना...... बेहतरीन.... आपने संगीत सागर से इस साल का पहला मोती ढूंढ निकला है.... धन्यवाद

Jaishree Khamesra on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

जैसा आप जानते हैं, आपकी लिस्ट बनने के बाद में ही मुझे साल के अनसुने गानों का पता चलता है। आपका विश्लेषण उनके विभिन्न पहलुओं की परतें खोलता है। ये गाना भी कुछ ऐसा ही था।

Manish Kumar on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

Jaishree फिल्म की कहानी को समझने के बाद ही मैं इस गीत के भावों को समझ सका। ये अनजाना सा एलबम गीतमाला के गीतों को चुनने के क्रम में एक सुखद आश्चर्य की तरह आया।

Manish Kumar on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

सुमित कोशिश रहेगी कि गीतमाला खत्म होने तक आपकी पसंद के तीन चार मोती आपकी झोली में डाल सकूँ। ये साल संगीत के लिहाज से पिछले साल जैसा नहीं रहा।

Pratima Sharan on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

Jaishree Khamesra shi baat, ye gana bhi tha ab pta chla

Manish Kumar on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

Pratima अंतर ये है कि एक व्यक्ति पूरे साल गाने नहीं सुनकर अभी गाना सुनता है और दूसरा साल भर गाना सुनते हुए भी ऐसे गाने नहीं सुन पाता है। :)

Pratima Sharan on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

sunte to saal bhar hai pr ye nhi Mila kaha tha

Kavita Seth on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

Shukriya Manish Kumar jee
Vaakai behad pyara geet hai aur film ki kahani bhi achchhi hai
Lekin promote nahi ho paya
Ek baat aur achchhe sunne waale log dhoondh hi lete hain apni pasand k geet

Manish Kumar on दिसंबर 31, 2019 ने कहा…

कविता जी संवेदनशील शब्द, उनको सहलाता प्यारा संगीत और आपकी रूहानी आवाज़, मन डूब सा गया इस गीत में।

Sharmas on जनवरी 15, 2020 ने कहा…

"Nuska Tarana" wonderful composition by young and dyanmic music composer from Jammu,Kanish Sharma and ofcourse beautiful sung by Kavita mam.
Gud Luck Kanish and keep rocking with ur charming compositions.

 

मेरी पसंदीदा किताबें...

सुवर्णलता
Freedom at Midnight
Aapka Bunti
Madhushala
कसप Kasap
Great Expectations
उर्दू की आख़िरी किताब
Shatranj Ke Khiladi
Bakul Katha
Raag Darbari
English, August: An Indian Story
Five Point Someone: What Not to Do at IIT
Mitro Marjani
Jharokhe
Mailaa Aanchal
Mrs Craddock
Mahabhoj
मुझे चाँद चाहिए Mujhe Chand Chahiye
Lolita
The Pakistani Bride: A Novel


Manish Kumar's favorite books »

स्पष्टीकरण

इस चिट्ठे का उद्देश्य अच्छे संगीत और साहित्य एवम्र उनसे जुड़े कुछ पहलुओं को अपने नज़रिए से विश्लेषित कर संगीत प्रेमी पाठकों तक पहुँचाना और लोकप्रिय बनाना है। इसी हेतु चिट्ठे पर संगीत और चित्रों का प्रयोग हुआ है। अगर इस चिट्ठे पर प्रकाशित चित्र, संगीत या अन्य किसी सामग्री से कॉपीराइट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचित करें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

एक शाम मेरे नाम Copyright © 2009 Designed by Bie