शनिवार, फ़रवरी 01, 2020

वार्षिक संगीतमाला 2019 Top 10 : बोल उठा ये जग सारा, जय मर्द मराठा रे Mard Maratha

आशुतोष गोवारिकर एक ऐसे निर्देशक रहे हैं जिनकी फिल्में अपने लंबे चौड़े कैनवास के साथ साथ संगीत के लिए भी जानी जाती रही हैं। लगान, जोधा अकबर और स्वदेश में ए आर रहमान के साथ बनाए उनके गीत हर संगीतप्रेमी की पसंदीदा सूची में शामिल  होंगे। रहमान के बाद उन्होंने अपनी कुछ छोटी बजट की फिल्मों में संगीतकार सोहेल सेन का दामन थामा पर जब उन्होंने मराठा योद्धाओं पर केंद्रित फिल्म पानीपत बनानी शुरु की तो इसके लिए उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों की चर्चित संगीत जोड़ी अजय अतुल को लिया। ये चुनाव वास्तव में बिल्कुल वाजिब था क्यूँकि ये विषय ऐसा था जिसके साथ अजय अतुल जैसे संगीकार पूरा न्याय कर सकते थे।



अजय अतुल कहते हैं कि बचपन से अब तक पानीपत के बारे में उन्होंने खूब पढ़ा था। इस युद्ध के पहले की परिस्थितियाँ उनके दिल के इतने करीब थीं कि अगर आशुतोष ने उन्हें इस फिल्म में मौका नहीं दिया होता तो वे ख़ुद इस विषय पर फिल्म बना देते। आशुतोष गोवारिकर ने इस फिल्म के लिए भले ही संगीतकार बदल दिया हो पर उनकी फिल्मों के गीतकार हमेशा से जावेद अख्तर रहे और इस फिल्म के सारे गीत भी जावेद साहब ने लिखे हैं। अजय अतुल के लिए भी ये पहला मौका था जावेद अख्तर के साथ काम करने का और छोटे से तीन गीतों के एलबम में अपना एक गीत वो संगीतमाला की छठी पायदान पर शामिल करवाने में सफल हुए हैं।

तन मन में जोश भरते जावेद अख्तर के शानदार बोल, ताल वाद्यों की अद्भुत रिदम और अजय अतुल, प्रियंका बार्वे के साथ ढेर सारे गायक गायिकाओं की फौज द्वारा गाया ये समूह गान मन को आनंदित कर देता है। इस गीत में अजय अतुल के साथ सुदेश भोसले और कुणाल गांजावाला जैसी कुछ पुरानी आवाज़ें भी गूँजी हैं। गीत में जो सबसे युवा आवाज़ अंत में उभरती है वो पद्मनाभ गायकवाड़ की है और प्रभावित करती है। अब जब सारे गायक मराठी हों तो गायिका भी मराठी ही होनी थी। अजय अतुल ने इस गीत के लिए प्रियंका बार्वे को चुना जिनकी अद्भुत गायिकी से मैं आपका यहाँ पहले ही परिचय करा चुका हूँ

आजकल की फिल्मों में ऐसे समूह गान कम ही सुनाई पड़ते हैं। ये गीत मराठा शूरवीरों के पराक्रम और जीवन मूल्यों की बात  बखूबी करता है और वो भी इस अंदाज़ में कि  गीत के बोलों के साथ आप भी बाकी गायकों के साथ सुर में सुर मिलाने के लिए तत्पर हो जाते हैं। जावेद साहब के बोल तो जबरदस्त हैं ही पर गीत के मुखड़े की शब्द रचना सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करती है। तो आइए सुनते हैं पानीपत फिल्म का ये गीत..


हे बोले धरती जयकारा, गगन है सारा गूँजा रे
जग में लहराया न्यारा, ध्वज है हमारा ऊँचा रे
हम वो योद्धा वो निडर, हम जो भी दिशा में जाएँ
सारे पथ चरण छुएँ और पर्वत शीश नवाये
रास्ते से हट जाएँ नदियाँ हो के हवाएँ

हम हैं जियाले जीतने को हम, रण में उतरते हैं
हम सूरज हैं अंत हमी, रातों का करते हैं
युग युग की जंजीरों को हमने ही काटा रे
बोल उठा ये जग सारा, जय मर्द मराठा रे

जो रक्त है तन में बहता, वो हमसे है ये कहता
सम्मान के बदले जान भी दें, तो नही है घाटा रे
युग युग की जंजीरों ...... मर्द मराठा रे

वीरता हमने बोई और ये फल पाया
दूर तक अब है फैली अपनी ही छाया
हो.. जीवन जो रणभूमि में करता है तांडव
आज उसी ने है विजय का नगाड़ा बजाया
अपनी है जो गाथा अब है समय सुनाता
सब को है ये बताता कैसे सुख हमने बाँटा रे
युग युग की जंजीरों ...... मर्द मराठा रे

सच के सिपाही अलबेले राही
क्या जानते हो तुम
जब तुम नही थे हम कब यहीं थे
हम भी थे जैसे गुम
तुम ध्यान में थे तुम प्राण में थे
जैसे जनम जनम
जब तीर तुमपे बरसे तो
जैसे घायल हुए थे हम
हो.. देखो तो मुझसे कह के
मैं जान दे दूँ तुम पे
क्या तुम नहीं ये जानते
दुविधा के आगे जब नारी जागे
हिम्मत से काम ले
चूड़ी उतार कंगन उतार तलवार थाम ले

मैंने ली आज शपथ है
वीरों का पथ है मेरा रे
लक्ष्य अपना जो बना लूँ
वहीं पे डालूं डेरा रे

हम वो योद्धा....  मर्द मराठा रे

जितना इस गीत को सुनना मधुर लगता है उतना ही शानदार लगता है इसकी भव्यता को पर्दे पर देखना..



वार्षिक संगीतमाला 2019 
01. तेरी मिट्टी Teri Mitti
02. कलंक नहीं, इश्क़ है काजल पिया 
03. रुआँ रुआँ, रौशन हुआ Ruan Ruan
04. तेरा साथ हो   Tera Saath Ho
05. मर्द  मराठा Mard Maratha
06. मैं रहूँ या ना रहूँ भारत ये रहना चाहिए  Bharat 
07. आज जागे रहना, ये रात सोने को है  Aaj Jage Rahna
08. तेरा ना करता ज़िक्र.. तेरी ना होती फ़िक्र  Zikra
09. दिल रोई जाए, रोई जाए, रोई जाए  Dil Royi Jaye
10. कहते थे लोग जो, क़ाबिल नहीं है तू..देंगे वही सलामियाँ  Shaabaashiyaan
11 . छोटी छोटी गल दा बुरा न मनाया कर Choti Choti Gal
12. ओ राजा जी, नैना चुगलखोर राजा जी  Rajaji
13. मंज़र है ये नया Manzar Hai Ye Naya 
14. ओ रे चंदा बेईमान . बेईमान..बेईमान O Re Chanda
15.  मिर्ज़ा वे. सुन जा रे...वो जो कहना है कब से मुझे Mirza Ve
16. ऐरा गैरा नत्थू खैरा  Aira Gaira
17. ये आईना है या तू है Ye aaina
18. घर मोरे परदेसिया  Ghar More Pardesiya
19. बेईमानी  से.. 
20. तू इतना ज़रूरी कैसे हुआ? Kaise Hua
21. तेरा बन जाऊँगा Tera Ban Jaunga
22. ये जो हो रहा है Ye Jo Ho Raha Hai
23. चलूँ मैं वहाँ, जहाँ तू चला Jahaan Tu chala 
24.रूह का रिश्ता ये जुड़ गया... Rooh Ka Rishta 
Related Posts with Thumbnails

7 टिप्पणियाँ:

Manish on फ़रवरी 02, 2020 ने कहा…

सर अच्छा लगा, पर मन में शिवा..ज्यादा सुना था।

Smita Jaichandran on फ़रवरी 02, 2020 ने कहा…

गीत बेहतरीन! बोल, गायकी, धुन सब... मेरी सूची में नहीं है, पता नहीं क्यों। लास्ट मिनट की पढाई का परिणाम

Manish Kumar on फ़रवरी 03, 2020 ने कहा…

Smita जावेद साहब के आजकल कम ही लिखे गीत सुनने को मिलते हैं। अजय अतुल की धुन पर उनके शब्द खूब जमे हैं।

Disha on फ़रवरी 04, 2020 ने कहा…

मुझे याद नहीं आ पा रहा...इसकी धुन किसी गाने से बेहद मिलती है (वो कोरस वाला पार्ट)..अब आप ही बताइए...मुझे याद आया तो ज़रूर बताऊंगी।

Manish Kumar on फ़रवरी 05, 2020 ने कहा…

हो सकता है दिशा पर मुझे भी ख्याल में अभी कुछ नहीं आ रहा है।

Unknown on जून 07, 2020 ने कहा…

आप कहाँ हैं, जवाब।सब ठीक ठाक।

Manish Kumar on जून 18, 2020 ने कहा…

हाल चाल पूछने के पहले अपना परिचय तो दीजिए :)

 

मेरी पसंदीदा किताबें...

सुवर्णलता
Freedom at Midnight
Aapka Bunti
Madhushala
कसप Kasap
Great Expectations
उर्दू की आख़िरी किताब
Shatranj Ke Khiladi
Bakul Katha
Raag Darbari
English, August: An Indian Story
Five Point Someone: What Not to Do at IIT
Mitro Marjani
Jharokhe
Mailaa Aanchal
Mrs Craddock
Mahabhoj
मुझे चाँद चाहिए Mujhe Chand Chahiye
Lolita
The Pakistani Bride: A Novel


Manish Kumar's favorite books »

स्पष्टीकरण

इस चिट्ठे का उद्देश्य अच्छे संगीत और साहित्य एवम्र उनसे जुड़े कुछ पहलुओं को अपने नज़रिए से विश्लेषित कर संगीत प्रेमी पाठकों तक पहुँचाना और लोकप्रिय बनाना है। इसी हेतु चिट्ठे पर संगीत और चित्रों का प्रयोग हुआ है। अगर इस चिट्ठे पर प्रकाशित चित्र, संगीत या अन्य किसी सामग्री से कॉपीराइट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचित करें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

एक शाम मेरे नाम Copyright © 2009 Designed by Bie