सोमवार, जनवरी 04, 2021

वार्षिक संगीतमाला 2020 : गीत # 24 : बड़ी ही नशीली संगत तेरी... तू है मेरी आदत बुरी

वार्षिक संगीतमाला की चौबीसवीं सीढ़ी पर है एक रूमानी गीत फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर का जिसे संगीतबद्ध किया है हीमेश रेशमिया ने।

हीमेश रेशमिया एक मँजे हुए संगीतकार हैं। 
गा तो वो लेते ही थे अब तो कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। गीत संगीत के साथ वो उसकी मार्केटिंग भी बढ़िया कर लेते हैं। पिछले साल रानू मंडल को सड़कों से सीधे बॉलीवुड के स्टूडियो तक पहुँचाने का भी श्रेय उनको ही जाता है।  जिस कदर रानू का वीडियो वॉयरल हुआ, उससे उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा उन्हें था जिसका उन्होंने हैप्पी हार्डी और हीर के गानों में बखूबी इस्तेमाल किया।


यही वजह थी कि लॉकडॉउन के पहले आई ये फिल्म भले औसत चली पर इसके संगीत को अच्छी खासी मकबूलियत मिली। अब इस फिल्म के गीत आदत को ही लीजिए। इस गीत का सबसे प्यारा हिस्सा इसकी शुरुआत है जिसमें असीस कौर की गायी गीत की ये पंक्तियां मन मोह लेती हैं

जो कदी छूटे ना, वो चाहत बुरी
मान ले इश्क है, आफ़त बुरी

इन पंक्तियों के पहले तार वाद्यों से जो संगीत का टुकड़ा हीमेश ने रचा है वो तो बस लाजवाब है। गीत के बीच जब जब वो बजता है मन खुशी से आनंदित हो जाता है। आडियो वर्जन में असीस दूसरे अंतरे में भी आती हैं और बड़ी खूबसूरती से अपनी उपस्थिति जतला कर निकल जाती हैं। गीत में रब्बी शेरगिल पंजाबियत की मस्ती और और रानू मंडल मिठास घोलते नज़र आते हैं। अगर साधारण है तो हीमेश की गायिकी जो अन्य गायकों जैसी असरदार नहीं। 

तो पहले इस गीत का लंबा आडियो वर्जन सुनिए।

   

और ये है गीत का वीडियो जिसे फिल्माया गया है हीमेश और सोनिया मान पर। अरे एक बात तो बतानी रह ही गयी। इस गीत के बोल लिखे हैं सोनिया कपूर ने जो हीमेश की पत्नी भी हैं।

 

इस गीत को सुन कर इन चार गायकों में से आप किस के लिए कहेंगे ..बड़ी ही नशीली संगत तेरी...तू है मेरी आदत बुरी

वार्षिक संगीतमाला 2020


Related Posts with Thumbnails

9 टिप्पणियाँ:

Prabhat Kumar on जनवरी 05, 2021 ने कहा…

बहुत ही बढ़िया श्रृंखला है ये।

Manish Kumar on जनवरी 05, 2021 ने कहा…

शुक्रिया, वार्षिक संगीतमाला का ये सिलसिला मेरे ब्लॉग पर पिछले पंद्रह सालों से चल रहा है। आशा है इस साल के पच्चीस बेहतरीन गीतों के सफ़र में आप आगे भी साथ रहेंगे।

Vikash Sharma on जनवरी 05, 2021 ने कहा…

बेहतरीन शब्दों का समां बाँधा है आपने...👌

Manish Kumar on जनवरी 05, 2021 ने कहा…

धन्यवाद विकास 🙂

Pammi singh'tripti' on जनवरी 05, 2021 ने कहा…

......

आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 6 जनवरी 2021 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

Manish Kumar on जनवरी 06, 2021 ने कहा…

धन्यवाद पम्मी मेरे ब्लॉग लिंक को स्थान देने के लिए।

Leena Mehendale ने कहा…

मनीषजी नमस्ते. आप एकसे एक अच्छे गीत भेजते रहते हैं ! आपके इस अद्भुत संग्रह का और गीतों को पेश करने के आप की अद्भुत प्रतिभा का उपयोग देश की एकात्मता बढ़ाने के लिए किया जा सकता है

Manish Kumar on जनवरी 10, 2021 ने कहा…

लीना जी नमस्कार। हौसला बढ़ाने का शुक्रिया। ऐसे किसी भी प्रयास में मैं अगर कोई योगदान दे पाया तो मुझे खुशी होगी।

कंचन सिंह चौहान on फ़रवरी 13, 2021 ने कहा…

कोई बहुत अच्छा गाना तो नहीं लगा था मुझे यह लेकिन हाँ टॉप 25 लायक तो था।

 

मेरी पसंदीदा किताबें...

सुवर्णलता
Freedom at Midnight
Aapka Bunti
Madhushala
कसप Kasap
Great Expectations
उर्दू की आख़िरी किताब
Shatranj Ke Khiladi
Bakul Katha
Raag Darbari
English, August: An Indian Story
Five Point Someone: What Not to Do at IIT
Mitro Marjani
Jharokhe
Mailaa Aanchal
Mrs Craddock
Mahabhoj
मुझे चाँद चाहिए Mujhe Chand Chahiye
Lolita
The Pakistani Bride: A Novel


Manish Kumar's favorite books »

स्पष्टीकरण

इस चिट्ठे का उद्देश्य अच्छे संगीत और साहित्य एवम्र उनसे जुड़े कुछ पहलुओं को अपने नज़रिए से विश्लेषित कर संगीत प्रेमी पाठकों तक पहुँचाना और लोकप्रिय बनाना है। इसी हेतु चिट्ठे पर संगीत और चित्रों का प्रयोग हुआ है। अगर इस चिट्ठे पर प्रकाशित चित्र, संगीत या अन्य किसी सामग्री से कॉपीराइट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचित करें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

एक शाम मेरे नाम Copyright © 2009 Designed by Bie