हिमेश रेशमिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिमेश रेशमिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, जनवरी 04, 2019

वार्षिक संगीतमाला 2018 पायदान # 22 : दिल मेरी ना सुने, दिल की मैं ना सुनूँ Dil Meri Na Sune

संगीतमाला की पिछली सीढी पर अगर आपको बंदेया ने थोड़ा उदास कर दिया था तो आज के इस बेहद मधुर गीत को सुन आपका भी दिल कुछ पलों को झूमने के लिए मजबूर हो जाएगा। इस गीत में गीतकार और गायक की वही जोड़ी है जो दो पॉयदानें पीछे थीं। जी हाँ एक बार फिर आ रहे हैं गीतकार मनोज मुन्तशिर,आतिफ असलम के साथ जीनियस फिल्म के इस गीत में। 


कुछ ही साल पहले की बात है  जब इस गीत के संगीतकार ना केवल अपने गीतों से बल्कि अपनी आवाज़ से भी आपके कानों में हर रोज़ दस्तक देते रहते थे। उन दिनों शादी बारात समारोह में आने वाला हर डीजे इनके ही गीत बजाया करता था। बतौर संगीतकार इनके चाहनेवाले तो हमेशा रहे पर इनकी गायिकी को झेल पाना श्रोताओं के एक तबके के लिए काफी मुश्किल होता था। फिर ये हुआ कि इन्होंने गाना छोड़ दिया और अचानक ही बतौर हीरो दिखने लगे। वो दौर भी धीमा पड़ा और पिछले दो सालों में संगीत और फिल्म जगत के परिदृश्य से वे एकदम से गायब ही हो गए। आप समझ तो रहे होंगे ना कि मैं किस की बात कर रहा हूँ ? जी बिल्कुल सही समझे आप। मेरा इशारा हिमेश रेशमिया की ही तरफ है।


आप जानना चाहेंगे कि इस ब्रेक के दौरान उन्होंने क्या किया ? इस साल वे कुछ सिंगल्स करते दिखे। देश विदेश में कनसर्ट किए और एक बात और हुई कि उन्होंने इसी साल दूसरी शादी भी की। अगले साल उनकी कई फिल्में आने की उम्मीद है। इस साल उन्होंने सिर्फ Genius के लिए काम किया जिसके द्वारा निर्माता अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा का कैरियर शुरु करने जा रहे थे। ऐसे में फिल्म का संगीत शुरुआती उत्सुकता बढ़ाने के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण था और सच पूछिए तो हिमेश  ने आपना काम बखूबी ही किया। तेरा फितूर और दिल मेरी ना सुने काफी सुने गए। तेरा फितूर का प्रील्यूड तो मुझे इस साल के रचे गए संगीत टुकड़ों में अपना विशेष  स्थान रखता है पर उसके आगे गीत की धुन में कुछ खास नवीनता नहीं दिखी।

कुछ गीत मुखड़ों तक आते आते ही आपको अपने मोहपाश में बाँध लेते हैं। दिल मेरी ना सुने, दिल की मैं ना सुनूँ एक ऐसा ही नग्मा है जिसकी धुन इतनी मधुर है कि मुखड़े तक पहुँचते ही मन झूमने लगता है। हीमेश ने इस गीत के प्रील्यूड और इंटरल्यूड में बाँसुरी का इस्तेमाल किया है। इस बाँसुरी की मोहक धुन को बजाया है वादक तेजस विनचूरकर ने। 
आतिफ असलम व  हिमेश रेशमिया
एक ज़माना था जब टीवी शो सुरक्षेत्र में हिमेश और आतिफ अपने अपने देश के गायकों की फौज की कमान सँभालते हुए एक दूसरे पर वार करना नहीं भूलते थे पर इस गीत के लिए हिमेश और आतिफ ने पहली बार साथ काम किया। हीमेश की इस प्यारी धुन को  आतिफ की आवाज़ का बेहतरीन साथ मिला और नतीजन ये गीत करोड़ों बार यू ट्यूब पर बजा। तो चलिए अब साथ चलते हैं मनोज मुन्तशिर के शब्दों के इन शब्दों के साथ दो जवाँ दिलों की आहटें टटोलने।


मैंने छानी इश्क़ की गली, बस तेरी आहटें मिली
मैंने चाहा चाहूँ ना तुझे, पर मेरी एक ना चली
इश्क़ में निगाहों को मिलती हैं बारिशें
फिर भी क्यूँ कर रहा दिल तेरी ख़्वाहिशें

दिल मेरी ना सुने, दिल की मैं ना सुनूँ
दिल मेरी ना सुने, दिल का मैं क्या करूँ

लाया कहाँ मुझको ये मोह तेरा
रातें ना अब मेरी, ना मेरा सवेरा
जान लेगा मेरी, ये इश्क़ मेरा
इश्क़ में निगाहों को ....तेरी ख़्वाहिशें
दिल मेरी.....दिल का मैं क्या करूँ

दिल तो है दिल का क्या ग़ुस्ताख है ये
डरता नहीं पागल बेबाक़ है ये
है रक़ीब ख़ुद का ही इत्तेफ़ाक है ये
इश्क़ में निगाहों को ....तेरी ख़्वाहिशें
दिल मेरी.....दिल का मैं क्या करूँ


वार्षिक संगीतमाला 2018  
1. मेरे होना आहिस्ता आहिस्ता 
2जब तक जहां में सुबह शाम है तब तक मेरे नाम तू
3.  ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू
4.  आज से तेरी, सारी गलियाँ मेरी हो गयी
5.  मनवा रुआँसा, बेकल हवा सा 
6.  तेरा चाव लागा जैसे कोई घाव लागा
7.  नीलाद्रि कुमार की अद्भुत संगीत रचना हाफिज़ हाफिज़ 
8.  एक दिल है, एक जान है 
9 . मुड़ के ना देखो दिलबरो
10. पानियों सा... जब कुमार ने रचा हिंदी का नया व्याकरण !
11 . तू ही अहम, तू ही वहम
12. पहली बार है जी, पहली बार है जी
13. सरफिरी सी बात है तेरी
14. तेरे नाम की कोई धड़क है ना
15. तेरा यार हूँ मैं
16. मैं अपने ही मन का हौसला हूँ..है सोया जहां, पर मैं जगा हूँ 
17. बहुत दुखा रे, बहुत दुखा मन हाथ तोरा जब छूटा
18. खोल दे ना मुझे आजाद कर
19. ओ मेरी लैला लैला ख़्वाब तू है पहला
20. मैनू इश्क़ तेरा लै डूबा  
21. जिया में मोरे पिया समाए 
24. वो हवा हो गए देखते देखते
25.  इतनी सुहानी बना हो ना पुरानी तेरी दास्तां
 

मेरी पसंदीदा किताबें...

सुवर्णलता
Freedom at Midnight
Aapka Bunti
Madhushala
कसप Kasap
Great Expectations
उर्दू की आख़िरी किताब
Shatranj Ke Khiladi
Bakul Katha
Raag Darbari
English, August: An Indian Story
Five Point Someone: What Not to Do at IIT
Mitro Marjani
Jharokhe
Mailaa Aanchal
Mrs Craddock
Mahabhoj
मुझे चाँद चाहिए Mujhe Chand Chahiye
Lolita
The Pakistani Bride: A Novel


Manish Kumar's favorite books »

स्पष्टीकरण

इस चिट्ठे का उद्देश्य अच्छे संगीत और साहित्य एवम्र उनसे जुड़े कुछ पहलुओं को अपने नज़रिए से विश्लेषित कर संगीत प्रेमी पाठकों तक पहुँचाना और लोकप्रिय बनाना है। इसी हेतु चिट्ठे पर संगीत और चित्रों का प्रयोग हुआ है। अगर इस चिट्ठे पर प्रकाशित चित्र, संगीत या अन्य किसी सामग्री से कॉपीराइट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचित करें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

एक शाम मेरे नाम Copyright © 2009 Designed by Bie